UPSSSC PET 2025 Exam District Slip जारी: ऐसे करें डाउनलोड

0
62
UPSSSC PET
UPSSSC PET 2025 Exam District Slip जारी ऐसे करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET 2025 (Preliminary Eligibility Test) की एग्जाम डिस्ट्रिक्ट स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपना परीक्षा जिले की जानकारी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

यह स्लिप क्या है?

UPSSSC ने साफ किया है कि यह केवल एग्जाम डिस्ट्रिक्ट की जानकारी है, इसे एडमिट कार्ड न समझें। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा और उसे लाना अनिवार्य होगा।

कब होगी परीक्षा?

  • UPSSSC PET 2025 परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर 2025 को किया जाएगा।
  • परीक्षा उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में दो शिफ्ट में आयोजित होगी।

UPSSSC PET 2025 Exam District Slip डाउनलोड करने का तरीका

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी डिस्ट्रिक्ट स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर UPSSSC PET 2025 Exam District Slip लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब नया पेज खुलेगा, जहाँ लॉगिन डिटेल्स भरनी होंगी।
  4. आपकी एग्जाम डिस्ट्रिक्ट डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देंगी।
  5. जानकारी को ध्यान से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • यह केवल परीक्षा केंद्र के जिले की जानकारी है।
  • असली एडमिट कार्ड जल्द ही आयोग द्वारा जारी किया जाएगा।
  • एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here