एनीमेशन मूवी लवर्स के लिए बड़ी खबर! Disney ने आखिरकार मशहूर Ice Age फ्रेंचाइज़ी की छठी फिल्म की रिलीज़ डेट कन्फर्म कर दी है। इस फिल्म का नाम होगा Ice Age: Boiling Point और यह 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
इसकी घोषणा Destination D23: A Journey Around the Worlds of Disney इवेंट में ऑरलैंडो में की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म एक डायनासोर और लावा से भरी मस्तीभरी एडवेंचर जर्नी होगी, जिसमें मैनी, सिड, डिएगो, एली, स्क्रैट और पूरी टीम खतरनाक Lost World के नए हिस्सों में नज़र आएंगे।
लौट रहे हैं फेवरेट स्टार्स
Disney और 20th Century Animation ने कन्फर्म किया है कि फैंस के चहेते वॉइस आर्टिस्ट्स वापस आ रहे हैं। रे रोमानो, जॉन लेगुइज़ामो, क्वीन लतीफा, डेनिस लीरी और साइमन पेग एक बार फिर अपने पॉपुलर किरदारों की आवाज़ देंगे।
अब तक का सफर
Ice Age फ्रेंचाइज़ी को दुनिया की सबसे सफल एनिमेटेड फिल्म सीरीज़ में गिना जाता है। 2002 में शुरुआत के बाद से अब तक इसने 3.2 बिलियन डॉलर (करीब ₹26 हजार करोड़) की कमाई की है। 2016 में रिलीज़ हुई Ice Age: Collision Course ने अकेले ही 408.5 मिलियन डॉलर कमाए थे।
D23 इवेंट से और बड़ी घोषणाएँ
इस इवेंट में सिर्फ Ice Age ही नहीं, बल्कि Disney ने अपनी नई ओरिजिनल एनिमेटेड फिल्म Hexed का भी ऐलान किया। इसे डायरेक्ट कर रहे हैं Zootopia की जोसी ट्रिनिडैड और Moana 2 के जेसन हैंड। फिल्म की कहानी एक अजीबोगरीब टीनएज लड़के और उसकी स्ट्रिक्ट माँ की है, जिन्हें पता चलता है कि उसकी अजीब आदतें दरअसल जादुई शक्तियाँ हैं, जो उन्हें एक गुप्त दुनिया के दरवाज़े तक ले जाती हैं।
इसके अलावा Disney ने फैंस को Toy Story 5, Tron: Ares और Zootopia 2 जैसी आने वाली फिल्मों की झलक भी दिखाई। तो तैयार रहिए – 5 फरवरी 2027 को Ice Age: Boiling Point सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रही है। इस बार का एडवेंचर होगा लावा से भरा, धमाकेदार और बेहद मज़ेदार!