Gold Price Today: Trump Tariff से मचा तहलका, सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल

0
51
Gold Price
Gold Price Today

Gold Price: ट्रंप टैरिफ का असर अब सोने और चांदी की कीमतों में साफ दिखने लगा है। 1 सितंबर को सोने के दामों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया। वहीं, चांदी की चमक भी तेजी से बढ़ी है। फेस्टिव सीजन नजदीक आने की वजह से भी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।

सुबह 10:35 बजे एमसीएक्स (MCX) पर सोना 1,151 रुपये चढ़कर ₹1,04,975 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे पहले यह ₹1,03,824 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
वहीं, IBJA में 24 कैरेट सोने का भाव ₹10,239 प्रति ग्राम दर्ज किया गया।

चांदी का नया रिकॉर्ड

सुबह 10:38 बजे चांदी की कीमत ₹1,22,631 प्रति किलो दर्ज की गई। दिन में इसने ₹1,23,000 का हाई रिकॉर्ड और ₹1,20,844 का लो रिकॉर्ड बनाया।
सुबह 11 बजे तक चांदी ₹2,259 प्रति किलो महंगी होकर ₹1,20,371 प्रति किलो से उछल गई।

आपके शहर में सोना-चांदी का भाव

शहरसोने का दाम (10 ग्राम)चांदी का दाम (1 किलो)
पटना₹1,05,210₹1,23,600
जयपुर₹1,05,260₹1,23,810
कानपुर₹1,05,300₹1,23,860
लखनऊ₹1,05,300₹1,23,860
भोपाल₹1,05,390₹1,23,960
इंदौर₹1,05,390₹1,23,960
चंडीगढ़₹1,05,280₹1,23,830
रायपुर₹1,05,140₹1,23,590

आज के रेट्स में रायपुर में सबसे सस्ता सोना और चांदी मिल रहा है। वहीं, भोपाल और इंदौर में दाम सबसे ज्यादा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here