कई लोग गणना करते समय 2025 से 1947 घटाकर 78 निकालते हैं और मान लेते हैं कि यह 78वाँ स्वतंत्रता दिवस है। लेकिन सही तरीका यह है कि 15 अगस्त 1947 को ही पहला स्वतंत्रता दिवस माना जाता है। इस तरह हर साल संख्या बढ़ती जाती है और गिनती 1 से शुरू होती है, 0 से नहीं।
सही उत्तर
इस हिसाब से, 15 अगस्त 2025 को भारत अपना 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। 1947 का पहला स्वतंत्रता दिवस शामिल करने पर यह संख्या 79 बनती है।
देशभर में होने वाले समारोह
- हर साल की तरह इस बार भी देशभर में झंडा वंदन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से भरे आयोजन होंगे।
- दिल्ली में प्रधानमंत्री लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस अवसर पर गार्ड ऑफ ऑनर, 21 तोपों की सलामी और वायुसेना द्वारा फूलों की वर्षा जैसे कार्यक्रम होंगे।
- 2025 में विशेष तौर पर स्वच्छता कार्यकर्ताओं को “विशेष आमंत्रित अतिथि” के रूप में सम्मानित किया जाएगा।