जनपद रायबरेली में थाना ऊंचाहार पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 4900 ग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी और ₹1,53,500 नगद के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:
- बृजेश कुमार साहू पुत्र राम नेरेश साहू निवासी ग्राम रामसहसा, थाना ऊंचाहार
- गुड्डिया पत्नी बृजेश कुमार साहू, निवासी ग्राम रामसहसा
वहीं तीसरा अभियुक्त जालिम उर्फ कोरोलेन्द्र सिंह पुत्र मान सिंह, निवासी माघवपुर थाना गदागंज, फरार बताया गया है।
तीनों के विरुद्ध थाना ऊंचाहार में मुकदमा संख्या 167/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व धारा 207 एमवी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
बरामदगी का विवरण:
- 4900 ग्राम अवैध गांजा
- 01 स्कूटी (UP 33 BQ 7050)
- ₹1,53,500 नगद
अपराध करने की विधि:
अभियुक्त गांजा व्यापारियों से गांजा लेकर छोटी पुड़िया बनाकर ऊंचाहार क्षेत्र में घूम-घूम कर बेचते थे।
पूछताछ में खुलासा:
अभियुक्त बृजेश ने बताया कि वह कमलेश यादव (थाना ऊंचाहार) और जालिम (थाना गदागंज) से गांजा खरीदते थे। गुड्डिया उसका सहयोग करती थी।