वंदे भारत ट्रेन: रायबरेली में पथराव, कांच चिटका, मुकदमा दर्ज

Date:

गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत ट्रेन पर सोमवार को पथराव हो गया। ट्रेन में लगे शीशे के बाहरी भाग में चटकने के निशान मिले हैं। इसकी सूचना आरपीएफ को दी गई है। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सोमवार को गोरखपुर से चलकर प्रयागराज को जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर सुबह 11:15 बजे बछरावां क्षेत्र के नीमटीकर गांव के पास पहुंची। इसी दौरान ट्रेन में पथराव किया गया। पत्थर बाजी की घटना में वंदे भारत के कोच में लगे शीशे के बाहरी भाग में चटकने के निशान पड़ गए। इसके बाद बछरावां रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत को रोककर जांच की गई। जांच में पाया गया की सिर्फ एक कोच के खिड़की के शीशे पर पत्थर लगने के निशान पाए गए। जिसकी सूचना आरपीएफ रायबरेली को दी गई.

आरपीएफ द्वारा मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि के साथ रेलवे को भी कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है। वंदे भारत अपने निर्धारित समय से 5 मिनट की देरी से रॉयबरेली स्टेशन पर आई और फिर प्रयागराज को प्रस्थान कर गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विनोद खोसला की चेतावनी: AI 3–5 वर्षों में 80% नौकरियाँ ले सकता है

भारतीय‑अमेरिकी अरबपति और सिलिकॉन वैली के मशहूर वेंचर कैपिटलिस्ट...

धीरेंद्र शास्त्री को बताया ‘महिला तस्कर’, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर FIR दर्ज

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रवि कांत पर मध्यप्रदेश पुलिस...

IND vs ENG 5th Test: मोहम्मद सिराज की गेंदबाज़ी और टीम इंडिया की शानदार जीत

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें और...