रायबरेली में एक बंदरिया रानी घर के सारे काम करती है। बर्तन धुलना, खाना बनाना, झाड़ू-पूछा करना सबकुछ। बंदरिया रानी घर की मालकिन के साथ मिलकर रोटियां सेकती है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें रानी घर के सारे काम करती हुई दिखाई दे रही है।
मामला रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के गांव खागीपुर सड़वा का है। यहां के रहने वाले आकाश ने तीन साल पहले एक घायल बंदरिया को अपने घर ले आया था। उसका इलाज करवाया और उसे नाम दिया रानी।
बंदरिया रानी करती है घर के सारे काम
उसी के बाद बंदरिया रानी आकाश के साथ उसके घर पर ही रहने लगी। बंदरिया रानी घर में सभी के साथ खेलती कुदती और घर के कामों को बहुत ही बारीकी से देखती। जब आकाश की मां घर के काम करती तो रानी उनके साथ हर काम साथ रहती।

आकाश ने बताया कि तीन साल पहले मैं पशुओं को चराने के लिए खेत गया था। यहीं पर रानी एक पेड़ के नीचे घायल अवस्था में पड़ी था। मैं देखते ही उसके पास गया। पहले तो डरने लगी फिर धीर-धीरे सामान्य हो गई। इसके बाद मैं उसे अपने साथ घर ले आया। यहां मैंने रानी का इलाज कराया। तब से रानी हमारे परिवार के साथ घर पर रहने लगी।


कन्नौज में जेंडर चेंजकर 2 लड़कियों ने आपस में की शादी: लड़का बनने के लिए खर्च किए सात लाख रुपए