शादीशुदा महिला को फंसाया: पति से भी कराया तलाक़, अब कर रहा शादी से इंकार

Date:

शादीशुदा महिला का पड़ोस में रहने वाले युवक पर दिल आ गया। दोनो में बाते होने लगी और फिर नजदिया बढ़ती चली गई। युवक ने उसे अपनी बातों में फसाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं उस महिला का अपने पति से तलाक़ भी करवा दिया। अब युवक शादी से इंकार कर दिया।

कैंट थाना क्षेत्र निवासी महिला का आरोप है कि उसके घर के सामने एक युवक रहता है। उससे उसकी नजदीकिया बढ़ गई। महिला शादीशुदा होने के बावजूद भी इस युवक से मोहब्बत करने लगी। युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में ऐसा फंसाया की वो उसकी दीवानी हो गई।

महिला का पति जब भी घर पर नहीं होता था तो वो युवक उसके घर आ जाता था। इस बीच युवक ने कई बार महिला के साथ संबंध बनाए। कभी महिला उस युवक के घर चली जाती थी।

शादीशुदा महिला से बढाई नजदीकिया

दोनो के बीच नजदीकिया बढ़ती ही चली गई। इस बीच महिला महिला प्रेग्नेंट हो गई। महिला ने जब उसे बताया कि मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हु तो उसने उसका गर्भपात करवा दिया। इतना ही नहीं उस युवक के कहने पर महिला ने अपने पति को भी छोड़ दिया।

महिला ने जब युवक से शादी की बात की तो उसने बहाना बना दिया कि मुझे कुछ समय दो। महिला उसकी बात मान गई। वही जब महिला ने उस युवक से दोबारा शादी करने को कहा तो उसने शादी से ही इंकार कर दिया। महिला का आरोप है कि उस युवक ने उसे बहुत मारा पीटा भी। महिला की तहरीर पर कैंट थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विनोद खोसला की चेतावनी: AI 3–5 वर्षों में 80% नौकरियाँ ले सकता है

भारतीय‑अमेरिकी अरबपति और सिलिकॉन वैली के मशहूर वेंचर कैपिटलिस्ट...

धीरेंद्र शास्त्री को बताया ‘महिला तस्कर’, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर FIR दर्ज

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रवि कांत पर मध्यप्रदेश पुलिस...

IND vs ENG 5th Test: मोहम्मद सिराज की गेंदबाज़ी और टीम इंडिया की शानदार जीत

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें और...