फेरों से पहले दुल्हन की मार्कशीट देखकर भड़क गया दूल्हा, बोला- नहीं करूंगा शादी,

Date:

पश्चिमशरीरा क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान नाबालिग दुल्हन देख दूल्हा भड़क गया। इसके बाद कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ।

घंटों चली पंचायत के बाद बरात बैरंग लौट गई। सूचना पाकर अषाढ़ा चौकी पुलिस भी पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि यह शादी एक बिचौलिया ने तय कराई थी।

पश्चिमशरीरा क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात हरियाणा के पानीपत से बरात आई थी। हालांकि बरात में गिने चुके लोग ही रहे। घराती बरातियों का स्वागत करने में जुटे रहे। द्वार पूजा की तैयारी की जा रही थी। तभी किसी ने पुलिस को खबर कर दी कि नाबालिग लड़की का विवाह कराया जा रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की का आधार कार्ड देखा तो उसके मुताबिक, वह बालिग थी। ऐसे में पुलिस ने अन्य अभिलेख देखना ठीक नहीं समझा और बैरंग लौट गई।

इधर, कुछ संभ्रांत लोगों के पहुंचने पर लड़की की मार्कशीट देखी गई, जिसमें उम्र काफी कम थी। इसे लेकर दूल्हा भड़क गया। उसने बताया कि लड़की की बड़ी बहन को दिखाया गया था। अब छोटी से शादी की जा रही है। दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। घंटों चली पंचायत के बाद बात नहीं बनी तो बरात बिना दुल्हन लौट गई।

 दूल्हे का कहना था कि शादी सरायअकिल क्षेत्र के किनार गांव निवासी एक बिचौलिया ने 80 हजार रुपये में तय कराई थी।

मामले में सीओ कौशांबी अभिषेक सिंह का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। पुलिस मौके पर जाने के बाद क्यों बैरंग लौटी? इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विनोद खोसला की चेतावनी: AI 3–5 वर्षों में 80% नौकरियाँ ले सकता है

भारतीय‑अमेरिकी अरबपति और सिलिकॉन वैली के मशहूर वेंचर कैपिटलिस्ट...

धीरेंद्र शास्त्री को बताया ‘महिला तस्कर’, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर FIR दर्ज

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रवि कांत पर मध्यप्रदेश पुलिस...

IND vs ENG 5th Test: मोहम्मद सिराज की गेंदबाज़ी और टीम इंडिया की शानदार जीत

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें और...