सैनिक ने धोखाधड़ी करके रचाई दूसरी शादी: 25 लाख की डिमांड पूरी न होने पर जान से मारने की कोशिश

Date:

पीजीआई थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपने सैनिक पति पर विवाहित होते हुए भी, जीवन साथी डॉट कॉम पर खुद को अविवाहित बताकर शादी करने की शिकायत की है। महिला का आरोप है जानकारी होने पर जब उसने पूछा तो वह भड़क उठा और मारपीट शुरू कर दी।

तेलीबाग की रहने वाली महिला ने मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर शादी के लिए प्रोफाइल बनाई थी। जहां पर उसका संपर्क उन्नाव के रहने वाले सचिन कुमार से हुआ। सचिन ने खुद को सेना में सिपाही बताया। इसके बाद 14 दिसंबर 2022 को रायबरेली रोड स्थित मैरिज हॉल में धूमधाम से शादी कर ली। जिसमें दोनों ही परिवार के लोग शामिल हुए। दहेज में भी करीब 20 लाख रुपए और जेवर दिए थे।

फर्जी आईडी बनाकर किया दूसरी शादी

शादी के बाद सचिन से महिला को प्रताड़ित करने लगा। पहले तो महिला सब कुछ बर्दाश्त करती रही। इसके बाद सचिन लंबे समय तक घर से दूर रहने लगा। कुछ वक्त से तो घर आना भी बंद कर दिया। इस बात परेशान होकर महिला उसकी यूनिट पहुंची तो दूसरी शादी का खुलासा हुआ। यूनिट में जानकारी करने पर पता चला कि पत्नी का वंदना सिंह दर्ज है।

जब पीड़िता ने ये बात आरोपी सचिन से कही तो वो 25 लाख की डिमांड करने लगा। मना करने शारीरिक व मानसिक शोषण करने लगा। जिसके बाद महिला ने पीजीआई थाने में आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी।

इंस्पेक्टर पीजीआई ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पीड़िता की नामजद तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विनोद खोसला की चेतावनी: AI 3–5 वर्षों में 80% नौकरियाँ ले सकता है

भारतीय‑अमेरिकी अरबपति और सिलिकॉन वैली के मशहूर वेंचर कैपिटलिस्ट...

धीरेंद्र शास्त्री को बताया ‘महिला तस्कर’, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर FIR दर्ज

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रवि कांत पर मध्यप्रदेश पुलिस...

IND vs ENG 5th Test: मोहम्मद सिराज की गेंदबाज़ी और टीम इंडिया की शानदार जीत

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें और...