रायबरेली में पड़ रही उमस भरी गर्मी: दो दिन बरसात की संभावना, मानसून में 40 फीसदी कम बरसे बादल

Date:

रायबरेली में सुबह से बादल छाए रहने के साथ धूप निकली रही। इससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही। सुबह आठ बजे रायबरेली में तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जाएगा।

सोमवार को रायबरेली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया यह सामान तापमान से 3.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री रहा। जो सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री ज्यादा रहा। अधिकतम आद्रता 85 फीसदी और न्यूनतम आद्रता 64 फीसदी दर्ज की गई।

मानसून में 40 फीसदी कम बरसात

रायबरेली में मानसून के दौरान सामान्य से कम बरसात हो रही। इस दौरान उमस भरी गर्मी परेशान कर रही। 1 जून से अभी तक रायबरेली में 181.4 मिलीमीटर बरसात हुई है, जबकि इस दौरान सामान्य बारिश 304.4 मिलीमीटर होती है। अभी तक रायबरेली में 40 फीसदी कम बरसात हुई है। बीते 24 घंटे में रायबरेली में बरसात नहीं हुई। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 10 मिलीमीटर है।

मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक रायबरेली में बादल छाए रहने के साथ बरसात की संभावना है। इस दौरान पूर्वी हवाओं का असर भी बना रहेगा। नमी बढ़ने से उमस भरी गर्मी का दौर बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

तीसरे बच्चे पर गाय और 50 हजार का इनाम; पीएम मोदी ने भी की सांसद की जमकर तारीफ

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी)...

Apple बनाम ऐलन मस्क: App Store रैंकिंग विवाद ने पकड़ी गर्मी

बिज़नेस माइंड के मालिक ऐलन मस्क ने अपनी AI...

Vivo V60 5G भारत में लॉन्च — धांसू कैमरा, 6500mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस

स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने भारत में अपना लेटेस्ट प्रीमियम...

त्रिपुरा: प्यार देने वाला पिता बना जल्लाद, मासूम बेटी से की खौफनाक हरकत

त्रिपुरा के खोवाई जिले से एक दिल दहला देने...