Pratapgarh: Criminals shot a young man| प्रतापगढ़ में ननिहाल आए 20 वर्षीय युवक पर पुरानी रंजिश के चलते किया हमला

Date:

Pratapgarh की मानधाता थाना क्षेत्र के बसपुर गांव में व 20 वर्षीय मो. फरदीन शनिवार देर शाम चौराहे की एक दुकान पर कोल्डड्रिंक खरीद रहा था। आरोप है तभी वहां पहुंचे रामपुर बंतरी के तीन युवक रंजिश के चलते उससे विवाद करने लगे। कहासुनी बढ़ी और युवकों ने उस पर गोली चला दी। इससे उसे छर्रे लगे और वह घायल हो गया।

उसे पीएचसी मानधाता से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। चुनाव को लेकर पुलिस लगातार पैदल गस्त और सुरक्षा का एहसास दिलाती है। वहीं बदमाश लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने ननिहाल आये युवक को विवाद के बाद गोली मारी। घायल युवक सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मानधाता के रामपुर बंतरी निवासाी 22 वर्षीय परवेज का ननिहाल रानीगंज के नरसिंहगढ़ में जुम्मन खान के घर पर है। शुक्रवार को जुम्मन का भाई ननिहाल आया था। आरोप है कि पड़ोस के कुछ लोगों ने उसे पीट दिया। जानकारी पर शनिवार को वो मामा के घर आया तो भाई को पीटने वालों से विवाद हो गया।

आरोप है कि विरोधियों ने इस दौरान उसे गोली मार दी। छर्रे लगने से वह वह घायल हो गया। दुर्गागंज चौकी इंचार्ज रोहित यादव ने बताया कि मारपीट में चोटें आई हैं। गोली नहीं लगी है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस उसे पीएचसी मानधाता ले गई। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विनोद खोसला की चेतावनी: AI 3–5 वर्षों में 80% नौकरियाँ ले सकता है

भारतीय‑अमेरिकी अरबपति और सिलिकॉन वैली के मशहूर वेंचर कैपिटलिस्ट...

धीरेंद्र शास्त्री को बताया ‘महिला तस्कर’, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर FIR दर्ज

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रवि कांत पर मध्यप्रदेश पुलिस...

IND vs ENG 5th Test: मोहम्मद सिराज की गेंदबाज़ी और टीम इंडिया की शानदार जीत

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें और...