कानपुर देहात: खौलते तेल में गिरा 1 साल का बच्चा, बहन ने उठाया तो हाथ से छिटककर कड़ाही में गिरा मासूम

Date:

कानपुर देहात में बहन के हाथ से छिटककर एक साल का बच्चा कड़ाही में खौल रहे तेल में जा गिरा। जिससे वो बुरी तरह झुलस गया। जब तक परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। हादसा मंगलपुर थाना क्षेत्र के बड़ा धरमपुर गांव का है।

गांव निवासी कुलदीप कुमार की पत्नी सावित्री रविवार की सुबह 7 बजे चूल्हे पर सब्जी पका रही थीं। इसी दौरान उनका एक साल का मासूम बेटा नितिक खेलते-खेलते चूल्हे के पास पहुंच गया। इस पर सावित्री ने अपनी 4 साल की बेटी गृहस्थी से भाई को चूल्हे से दूर ले जाने को कहा।

गृहस्थी अपने भाई नितिक को गोद में उठाने लगी। तभी अचानक बैलेंस बिगड़ने से नितिक बहन की गोद से छिटककर कड़ाही में खौल रहे तेल में जा गिरा। तेल से उसका एक हाथ और पीठ बुरी तरह से झुलस गई। दर्द से बच्चा तड़पने लगा। उसे आनन फानन में परिवार के लाेग सीएचसी हवासपुर लेकर पहुंचे। जहां डॉ. दिलीप कुमार ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

घर में मचा कोहराम

नितिक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को गांव लेकर चले गए। घटना को लेकर थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। जांच कराई जाएगी। जिसके लिया एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विनोद खोसला की चेतावनी: AI 3–5 वर्षों में 80% नौकरियाँ ले सकता है

भारतीय‑अमेरिकी अरबपति और सिलिकॉन वैली के मशहूर वेंचर कैपिटलिस्ट...

धीरेंद्र शास्त्री को बताया ‘महिला तस्कर’, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर FIR दर्ज

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रवि कांत पर मध्यप्रदेश पुलिस...

IND vs ENG 5th Test: मोहम्मद सिराज की गेंदबाज़ी और टीम इंडिया की शानदार जीत

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें और...