हॉस्पिटल संचालक ने नर्स से किया रेप: पार्टी दी और फिर कमरे में खींचकर दरवाजा किया लॉक; चिल्लाने पर मुंह में ठूसा कपड़ा

Date:

कानपुर में एक हॉस्पिटल संचालक ने नर्स को पार्टी के बहाने देर रात तक रोका। सभी लोगों के जाने के बाद उसे अपने कमरे में खींच लिया। इसके बाद कमरा लॉक करके दुष्कर्म किया। सुबह 4 बजे हालत बिगड़ने पर लड़की ने अपने सहकर्मी को मामले की जानकारी दी।

पनकी रोड चौकी थाना कल्याणपुर इलाके में एक निजी अस्पताल है। अस्पताल संचालक ने रविवार को हॉस्पिटल में ही एक पार्टी का आयोजन किया था। इसके बाद देर रात हॉस्पिटल में काम करने वाली सचेंडी निवासी 22 साल की युवती को बहाने से रोका और फिर अपने कमरे में खींचकर कमरा लॉक कर दिया।

इसके बाद नर्स से रेप किया। नर्स की हालत बिगड़ने पर उसने सुबह अपने साथी कर्मचारी को मामले की जानकारी दी। फिर सुबह होते ही वह कल्याणपुर थाने पहुंची। आरोपी हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ तहरीर दी।

हॉस्पिटल संचालक से पुलिस कराती रही समझौते का प्रयास

पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक को सुबह ही हिरासत में लिया और देर शाम तक समझौते का प्रयास करती रही, लेकिन लड़की नहीं मानी। बोली कि हॉस्पिटल संचालक ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। 2.50 लाख क्या 10 लाख भी देगा तो वह समझौता नहीं करेगी। देर शाम तक थानेदार पूरे मामले को दबाए रहे।

देर शाम मामला मीडिया तक पहुंचने के बाद कल्याणपुर थाने की पुलिस ने आनन-फानन में पीड़िता से तहरीर ली और अफसरों ने मामले में आरोपी हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

ACP कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे अरेस्ट भी कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल और मजिस्ट्रेटी बयान कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हॉस्पिटल के सीसीटीवी का डीवीआर भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। इसमें कई अहम साक्ष्य सामने आए हैं।

हॉस्पिटल संचालक

नशीली दवा खिलाने का भी आरोप

नर्स ने बताया कि आशंका है कि उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ भी दिया गया है। क्यों कि वह रात में बहुत सेंस में नहीं थी। सुबह हालत बिगड़ने पर उसने अपने साथियों और फिर कल्याणपुर थाने में तहरीर दी। कल्याणपुर पुलिस ने पीड़िता का देर रात बयान दर्ज किया और उसका मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विनोद खोसला की चेतावनी: AI 3–5 वर्षों में 80% नौकरियाँ ले सकता है

भारतीय‑अमेरिकी अरबपति और सिलिकॉन वैली के मशहूर वेंचर कैपिटलिस्ट...

धीरेंद्र शास्त्री को बताया ‘महिला तस्कर’, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर FIR दर्ज

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रवि कांत पर मध्यप्रदेश पुलिस...

IND vs ENG 5th Test: मोहम्मद सिराज की गेंदबाज़ी और टीम इंडिया की शानदार जीत

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें और...