इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर पूजा अर्चना करने पहुंचे। शिवपाल सिंह को बदायूं लोकसभा से टिकट मिलने पर उनके शहर स्थित आवास पर कार्यकर्ता उनको बधाई और शुभकामनाएं देने पहुंचे। टिकट मिलने पर पार्टी के निर्णय का स्वागत किया। शिवपाल यादव ने ओम प्रकाश राजभर के बयान पर चुटकी ली। स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा छोड़ने के सवाल पर तंज कसते नजर आए।
बदायूं से अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया गया था। वह बदायूं से सांसद भी रहे हैं। लेकिन अब पार्टी ने बदायूं से शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बना दिया है। केदारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने के दौरान शिवपाल सिंह यादव को बदायूं लोकसभा से प्रत्याशी घोषित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सपा से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद शिवपाल सिंह यादव काफी प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं।