रायबरेली में पड़ रही उमस भरी गर्मी: दो दिन बरसात की संभावना, मानसून में 40 फीसदी कम बरसे बादल

Date:

रायबरेली में सुबह से बादल छाए रहने के साथ धूप निकली रही। इससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही। सुबह आठ बजे रायबरेली में तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जाएगा।

सोमवार को रायबरेली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया यह सामान तापमान से 3.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री रहा। जो सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री ज्यादा रहा। अधिकतम आद्रता 85 फीसदी और न्यूनतम आद्रता 64 फीसदी दर्ज की गई।

मानसून में 40 फीसदी कम बरसात

रायबरेली में मानसून के दौरान सामान्य से कम बरसात हो रही। इस दौरान उमस भरी गर्मी परेशान कर रही। 1 जून से अभी तक रायबरेली में 181.4 मिलीमीटर बरसात हुई है, जबकि इस दौरान सामान्य बारिश 304.4 मिलीमीटर होती है। अभी तक रायबरेली में 40 फीसदी कम बरसात हुई है। बीते 24 घंटे में रायबरेली में बरसात नहीं हुई। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 10 मिलीमीटर है।

मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक रायबरेली में बादल छाए रहने के साथ बरसात की संभावना है। इस दौरान पूर्वी हवाओं का असर भी बना रहेगा। नमी बढ़ने से उमस भरी गर्मी का दौर बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

GlobeTrotter: महेश बाबू–राजामौली की SSMB29 पर बड़ा अपडेट

GlobeTrotter- तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और ब्लॉकबस्टर...

Oppo K13 Turbo जल्द लॉन्च, मिलेगा Snapdragon 8s Gen 4 और 80W फास्ट चार्जिंग

Oppo ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है...

Huma Qureshi के चचेरे भाई की हत्या! दिल्ली में पार्किंग विवाद ने ली जान!

दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने...