बछरावां थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव में बारिश हो रही थी। लोग अपने-अपने घरों पर बैठे थे। तभी अचानक भारी बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई। उसके नीचे दो महिलाएं दब गई। आसपास के लोग दौड़कर महिलाओं को निकालने का प्रयास किया। जब तक महिला को मलबे से बाहर निकालते उसके पहले एक महिला की मौत हो चुकी थी।
बछरावां में शुक्रवार की बारिश से एक घर की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से दो महिलाएं मलबे के अंदर दब गई। चीख पुकार गांव में मची तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को बाहर निकाला, लेकिन उनमें से 22 साल की जीनत बानो की मौत हो चुकी थी। घायल महिला को आनन-फ़ानन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

मिट्टी की बनी थी छत, बारिश से गिरी
प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि मकान की छत बरसात की वजह से गिर गई। मकान की छत पुरानी व कच्ची बनी हुई थी। इस घटना में जीनत बानो की मौत हो गई है।