भाजपा नेत्री 5 घंटे बाद ही बयान से मुकरी: पहले बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल पर एफआईआर कराई ,फिर कहा गलतफहमी हो गई थी,

Date:

आगरा में भाजपा के बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल पर महिला भाजपा नेत्री ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। दो दिन से आरोपी के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने से लेकर राजीनामे तक चले एपिसोड में महिला नेत्री दो बार अपने बयान से पीछे हटी। भाजपा के बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद ही महिला नेत्री फिर एक बार बयान से पलट गई। 5 घंटे बाद ही उन्होंने मुकदमे में राजीनामे कर लिया। राजीनामा का शपथ पत्र और वीडियो भी सोशल मीडिया पर फारवर्ड कर लिया।

भाजपा नेत्री की ओर से थाने में दी गई थी तहरीर 

रविवार को महिला नेत्री की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। तहरीर देने के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने एक हॉस्पीटल में बैठकर दोनों के बीच में राजीनामा करवा दिया। उस समय महिला नेत्री ने कहा था कि मंडल अध्यक्ष ने अपनी गलती मान ली है। सभी के सामने माफी मांग ली है। ऐसे में अब वो कार्रवाई नहीं चाहती हैं। राजीनामे को अगले दिन सोमवार को महिला नेत्री ने फिर से पुलिस थाने जाकर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा। पुलिस ने सोमवार दोपहर ढाई बजे छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कर ली। एफआईआर दर्ज होने के बाद भाजपा पदाधिकारी एक बार फिर सक्रिय हुए। महिला नेत्री को एफआईआर वापस लेने के लिए मनाया गया।

घटना 29 अप्रैल की है। गंगे गौरी पार्क बल्केश्वर में भाजपा मंडल कार्यालय में बैठक चल रही थी। इसमें बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में उपस्थित लोगों के लिए पास में रहने वाली एक महिला नेत्री अपने घर चाय बनाने चली गई। आरोप है कि महिला नेत्री के पीछे मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल घर में घुस गए। उन्होंने रसोई में चाय बना रही महिला नेत्री को पीछे से बाहों में भर लिया और जबरदस्ती करने लगे। जैसे तैसे महिला उसके चंगुल से निकली। उसे मारने के लिए डंडा उठा लिया। इस पर पार्षद पति गाली गलौज करने लगा। महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।

अनिरुद्धाचार्य के बिगड़े बोल, मां-बहन और गाय पर की टिप्पणी कहा ‘दूध तो तुम्हारी ब*न भी देती है, फिर…’ ,

महिला नेत्री द्वारा मंडल अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग रखी गई। मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल ने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे का लेटर सोशल मीडिया पर आ गया। एफआईआर दर्ज होने के 5 घंटे बाद रात साढे़ सात बजे एफआईआर वापस लेने का शपथ पत्र तैयार किया गया। शपथ पत्र के साथ महिला नेत्री की वीडियो भी भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विनोद खोसला की चेतावनी: AI 3–5 वर्षों में 80% नौकरियाँ ले सकता है

भारतीय‑अमेरिकी अरबपति और सिलिकॉन वैली के मशहूर वेंचर कैपिटलिस्ट...

धीरेंद्र शास्त्री को बताया ‘महिला तस्कर’, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर FIR दर्ज

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रवि कांत पर मध्यप्रदेश पुलिस...

IND vs ENG 5th Test: मोहम्मद सिराज की गेंदबाज़ी और टीम इंडिया की शानदार जीत

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें और...