बेटे के दोस्त ने बनाया महिला का अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध का बनाया दबाव

Date:

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर नहाते समय एक महिला का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के प्राइवेट पार्ट की वीडियो भी व्हाट्सएप पर मंगाई गई। इसके बाद ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने की धमकी दी गई। यह सब महिला के बेटे के ही एक सहयोगी ने किया। ब्लैकमेलिंग से आजिज आकर महिला ने पुलिस में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और जांच कर रही है।

सोनभद्र में एक महिला का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। वीडियो बनाने वाले ने उसे वायरल करने की धमकी देकर महिला के प्राइवेट पार्ट्स की भी वीडियो ले ली।

रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसका बेटा फेफना (बलिया) में थनपुरा गांव निवासी अक्षय सिंह के साथ काम करने बाहर गया था। बेटे से जान- पहचान के कारण करीब दो वर्ष पहले अक्षय सिंह उसके घर आया था। मौका पाकर उसने नहाने समय महिला का अश्लील वीडियो बना लिया।

अश्लील वीडियो की क्लीपिंग महिला के मोबाइल फोन पर भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद वीडियो कॉलिंग कर उससे प्राइवेट पार्टी को दिखाने को कहता। ऐसा न करने पर वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। डर के कारण महिला उसकी बात मानती रही।

महिला का आरोप है कि इसी बीच अक्षय सिंह ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। शारीरिक संबंध न बनाने पर उसने उसके पति व बच्चों की हत्या की भी धमकी दी।

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर उसने अश्लील वीडियो उसके रिश्तेदारों के मोबाइल फोन पर भेज दिया। इस बीच उसके नहाने का अश्लील वीडियो उसके मोबाइल फोन पर भेजने के बाद उसने फेसबुक और यू- ट्यूब पर भी वायरल कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विनोद खोसला की चेतावनी: AI 3–5 वर्षों में 80% नौकरियाँ ले सकता है

भारतीय‑अमेरिकी अरबपति और सिलिकॉन वैली के मशहूर वेंचर कैपिटलिस्ट...

धीरेंद्र शास्त्री को बताया ‘महिला तस्कर’, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर FIR दर्ज

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रवि कांत पर मध्यप्रदेश पुलिस...

IND vs ENG 5th Test: मोहम्मद सिराज की गेंदबाज़ी और टीम इंडिया की शानदार जीत

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें और...