फंदे से लटका मिला महिला का शव: 5 साल पहले हुई थी शादी

Date:

पूरा मामला गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोर मजरे सताव गांव का है। यहां महिला का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। महिला का नाम रागिनी (28) था, जिसकी 5 साल पहले शादी हुई थी।

रागिनी के दो बच्चे एक तीन और दूसरा एक साल का है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का कमरे के अंदर शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों की नजर पड़ी तो शोर मचाया।

आसपास के लोग पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के साथ शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ

गुरबक्श गंज थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। मृतक महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक मौत के पीछे की वजह नहीं पता चल सकी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विनोद खोसला की चेतावनी: AI 3–5 वर्षों में 80% नौकरियाँ ले सकता है

भारतीय‑अमेरिकी अरबपति और सिलिकॉन वैली के मशहूर वेंचर कैपिटलिस्ट...

धीरेंद्र शास्त्री को बताया ‘महिला तस्कर’, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर FIR दर्ज

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रवि कांत पर मध्यप्रदेश पुलिस...

IND vs ENG 5th Test: मोहम्मद सिराज की गेंदबाज़ी और टीम इंडिया की शानदार जीत

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें और...