साल 2023 में भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 मिशन को भेजा. इसे लेकर भारतीयों में काफी उत्साह देखने को मिला, जो आज भी जारी है. इसका नजारा प्रयागराज संगम के परेड ग्राउंड में आयोजित मेले में देखने को मिल रहा है. यहां पर भक्तों ने चंद्रयान-3 के तर्ज पर दुर्गा पूजा के पंडाल को बनाया है. तीन दिन के विशेष शिविर से लोगों को चंद्रयान-3 के लिए जागरूक किया जा रहा है.
प्रयागराज संगम के परेड ग्राउंड में खादी ग्राम उद्योग शिल्प मेला के बगल में चंद्रयान-3 मार्केट लगाई गई है. इसमें रजाई गद्दा, कृत्रिम ज्वेलरी, श्रृंगार प्रशासन सहित अनेक सामान मिल जाएंगे. लेकिन इस मार्केट की सबसे खास बात यह है कि अंदर घुसते ही कुछ दूर पर एक चंद्रयान-3 रॉकेट के साथ बनाया गया है, जो एक शिविर की तरह है.
लोगों को कर रहे हैं जागरूक, चंद्रयान-3 की सफलता के बारे में जान सके
विनय तिवारी बताते हैं कि इसको लगाने के पीछे का उद्देश्य यह है कि मेले में आए हुए लोग चंद्रयान-3 की सफलता के बारे में जान सके. हमारे वैज्ञानिकों ने दुनिया में भारत के अंतरिक्ष विज्ञान का लोहा कैसे मनवाया. इस बात की जानकारी उन तक पहुंचे. इसके अंदर चंद्रयान-3 से जुड़ी वह तमाम चीज जो पर्दे के पीछे भी रही, वह भी लगाई गई हैं. इसके अंदर लैंडर और रोवर विक्रम का भी एक नमूना रखा गया है, जो दिखने में वैसा ही है. इसके साथ ही अंदर लगी एलईडी पर चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण को लाइव दिखाया जाता है. इससे मेले में आए हुए जनमानस को भारत के वैज्ञानिकों की कार्य क्षमता के बारे में भी पता चलेगा.
प्रवेश का इतना है टिकट
चंद्रयान-3 का ये शिविर सुबह 9:00 बजे से लेकर रात में 10:00 बजे तक सभी के लिए खुला रहता है. इसमें दी गई सुविधाओं को देखते हुए प्रवेश के लिए 20 रुपये का टिकट लगाया गया है. शिविर के अंदर जब तक आपका मन करे, तब तक रुक कर चंद्रयान-3 से जुड़ी जानकारी को देख सकते हैं.