दंपती ने की खुदकुशी; पत्नी ने लगाई फांसी तो पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Date:

लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दंपती ने खुदकुशी कर ली। पत्नी ने पहले फांसी लगाई। उसे फंदे से लटकता देख पति ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का दावा है कि पति के नशा करने के चलते पत्नी से कहासुनी होती थी। इसी वजह से यह घटना हुई। पुलिस घटना के बारे में लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सातनपुर गांव की रहने वाली बउवा (28) और अनिल पासवान (30) ने 13 साल पहले प्रेम विवाह किया था। अनिल मजदूरी करता था। बुधवार रात करीब दो बजे बउवा का शव घर के अंदर पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। यह देख परिजन दंग रह गए। बृहस्पतिवार सुबह 7.15 बजे महिला के पति अनिल का शव मुबारकपुर गांव के रेलवे ट्रैक के पिलर नंबर 12.7 के निकट क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। मृतक अनिल के भाई पवन ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

लालगंज कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की। अनिल की दो बेटियां नित्या (5) और अंशिका (2) हैं। कोतवाली प्रभारी का दावा है कि पति नशे का आदी थी। इसी वजह से पहले पत्नी ने खुदकुशी की और बाद में पति ट्रेन के आगे कूद गया। सीओ लालगंज अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दंपती ने आत्महत्या की है।

पुलिस भले ही दावा कर रही हो कि आपसी विवाद के चलते दोनों ने खुदकुशी की है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अचानक दोनों के रिश्तों में खटास कैसे आ गई। 13 साल पहले दोनों ने प्रेम-विवाह किया था। दो बच्चे भी हुए। सबकुछ अच्छा चल रहा था।

फिर इतने साल बाद क्यों ऐसी नौबत आई। इस संबंध में पुलिस से भी कोई शिकायत नहीं की गई। ऐसे में पुलिस आसपास व घर के लोगों से इन बिंदुओं पर भी पड़ताल कर घटना का सच जानने का प्रयास कर रही है।

दंपती ने की खुदकुशी गमगीन हो गया माहौल

रात में महिला बउवा फंदे पर लटक गई। परिजन गमगीन थे। पति भी घर पर मौजूद था। अचानक पति घर से गायब हो गया। उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। सुबह पति अनिल का शव रेल ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली। ऐसे में परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा और माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। घटना के बाद नाते-रिश्तेदारों का घर पर आना जाना लगा रहा।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

IBPS Clerk 2025 भर्ती: 10,277 पद, जानें पूरी जानकारी, Direct Link!

IBPS Clerk Recruitment 2025 ने देशभर के बैंकिंग अभ्यर्थियों...

Son of Sardaar 2 का बॉक्स ऑफिस सफर शुरू, पहले दिन दर्शकों ने दिया ऐसा रिस्पॉन्स

Son of Sardaar 2 विजय कुमार अरोड़ा निर्देशित स्पिरिचुअल सीक्वल...

Top 3 Best Laptop Under 25000 in India (2025) – Low Budget, High Value

अगर आप भी एक ऐसा Best laptop under 25000...