अमेरिका के रहने वाले दंपत्ति शनिवार की सुबह दिल्ली से आगरा आए और ताजमहल देखने पहुंचे। एसीपी ताज सुरक्षा सय्य्द अरीब अहमद ने बताया कि ताजमहल पर उन्हें स्थानीय निवासी मनमोहन आर्य मिला। उसने कहा कि वो उनके ताजमहल भी घुमा देगा और उनके फोटोग्राफ भी खींच देगा।
विदेशी पर्यटकों ने हामी भर दी। दोनों पति-पत्नी सेंट्रल टैंक के पास फोटो खिंचवाने लगे। महिला रूककर फोटो खिंचवाने लगी और पति आगे बढ़ गया। महिला पर्यटक का आरोप है कि इसी दौरान गाइड ने अश्लील हरकत की। कुछ देर बाद पति लौटा तो पत्नी ने शिकायत की।
पति ने ताजमहल में तैनात सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को ताजमहल के अंदर ही हिरासत में ले लिया। सूचना पर पहुंची पर्यटन पुलिस ने महिला पर्यटक की तहरीर पर आरोपी गाइड के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। एसीपी छता की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
पति के साथ ताजमहल घूमने आई अमेरिकी पर्यटक के साथ गाइड ने फोटो खींचने के दौरान छेड़खानी की। पर्यटक ने पति को बताया। गाइड के खिलाफ पर्यटन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पर्यटन पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।