ऊंचाहार क्षेत्र की महिला को धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Date:

ऊंचाहार क्षेत्र की महिला की शादी मथुरा जिले में हुई थी। पति की मौत के बाद वह अपनी ससुराल में रहती थी। आरोप है कि 10 दिन पहले आरोपी से फोन पर संपर्क होने के बाद वह रायबरेली आ गई थी।

एसपी को शिकायतीपत्र देकर उसने डलमऊ क्षेत्र के रसूलपुर धरावां निवासी अंसार अली पर कल्लू यादव बनकर उससे फोन पर दोस्ती करने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि बातें आगे बढ़ीं जो विवाह तक पहुंच गईं।

अपना नाम बदलकर कल्लू ने उसे पता देकर डलमऊ बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसी दौरान आरोपी का आधार कार्ड महिला को मिल गया। अंसार की हकीकत सामने आई तो वह महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा।

मथुरा जिले की एक विधवा को नाम बदल प्रेमजाल में फंसाकर उसकी अस्मत से खेलने वाले डलमऊ क्षेत्र के आरोपी अंसार अली को गुरुबख्शगंज पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। लालगंज-बछरावां मार्ग पर दाउदपुर मोड़ के पास से पकड़े आरोपी के खिलाफ गुरुबख्शगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

महिला के मुताबिक अंसार ने उसके कुछ वीडियो भी बना रखे हैं। इसके बाद महिला ने थाना डलमऊ पुलिस से मदद मांगी।आरोप है कि वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने एसपी अभिषेक अग्रवाल से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया।

एएसपी नवीन सिंह ने महिला के आरोपों का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। मामला गुरुबख्शगंज में दर्ज हुआ। गुरुबख्शगंज के थानेदार प्रवीर गौतम ने बताया कि आरोपी अंसार को दाउदपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

IBPS Clerk 2025 भर्ती: 10,277 पद, जानें पूरी जानकारी, Direct Link!

IBPS Clerk Recruitment 2025 ने देशभर के बैंकिंग अभ्यर्थियों...

Son of Sardaar 2 का बॉक्स ऑफिस सफर शुरू, पहले दिन दर्शकों ने दिया ऐसा रिस्पॉन्स

Son of Sardaar 2 विजय कुमार अरोड़ा निर्देशित स्पिरिचुअल सीक्वल...

Top 3 Best Laptop Under 25000 in India (2025) – Low Budget, High Value

अगर आप भी एक ऐसा Best laptop under 25000...