गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से चपेट में आकर दंपति घायल हो गए। घटना के बाद भठे पर काम कर रहे अन्य श्रमिकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन घायल हुए दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जतुवा टप्पा पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के बिल्हाऊमऊ गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर शुक्रवार को भठे के अंदर से पकी ईंट निकालने के लिए दंपति मजदूरी कर रहे थे। इसी बीच भठे के अंदर बनाई गई दीवार अचानक भरभराकर काम रहे दंपति पर गिर गई। इससे चपेट में आकर तिजराम (31) और उनकी पत्नी सुखीबाई (30) निवासी छत्तीसगढ़ घायल हो गए। भट्ठे के अंदर से गरम ईंट निकालने की वजह दोनों झुलस भी गए है।
घटना के बाद भठे पर काम कर रहे अन्य श्रमिकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन घायल हुए दंपति को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रवीर गौतम ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। घटना की खबर पाकर भठ्ठा संचालक भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों को इलाज शुरु कराया।