अमेठी एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर पिछले 24 घंटे जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। पुलिस के अभियान में 24 अभियुक्त गिरफ्तार हुए, जिसमें 17 वारंटी है। अभियान में भारी मात्रा में स्मैक और अवैध असलहे भी बरामद किये गए हैं.
दरअसल ,कुछ दिन पहले ही अमेठी की कमान संभालने वाली एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर पिछले 24 घंटे अपराधियो के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा चलाये गए अभियान में बाजार शुकुल पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।


अमेठी एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही
जगदीशपुर,भाले सुल्तान,गौरीगंज,मुंशीगंज शिवरतनगंज, इन्हौना,पीपरपुर और संग्रामपुर पुलिस ने एक एक वारंटियों को गिरफ्तार किया। अमेठी,मोहनगंज और जामो पुलिस ने दो दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं रामगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा के प्रयास से थाईलैंड में बंधक आमिर खान घर वापसी, 3 महीने तक रखा कैद
मोहनगंज पुलिस ने एक अभियुक्त विनोद कुमार उर्फ ऊदल को गिरफ्तार कर एक अवैध अद्धी बंदूक,एक अर्ध निर्मित तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। जायस,रामगंज,इन्हौना,भाले सुल्तान और मुसाफिरखाना पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लाखों रुपए कीमत का 119 ग्राम स्मैक और 600 ग्राम गांजा बरामद किया है।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों पर विधिक कार्यवाही करने में जुट गई है।